लखनऊ, अगस्त 16 -- समाजवादी पार्टी से निष्कासित होने के बाद यूपी की चायल विधानसभा सीट से विधायक पूजा पाल ने शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद प्रदेश की सियासत में हलचल तेज हो गई है। कयास लगाए जा रहे हैं कि वह जल्द ही भाजपा का दामन थाम सकती हैं। बीते कुछ समय से पूजा पाल लगातार योगी सरकार की जमकर तारीफ कर रही हैं। हाल ही में विधानसभा में विजन 2047 कार्यक्रम में भी उन्होंने मुख्यमंत्री की खुलकर सराहना की थी। पूजा पाल ने विधानसभा में कहा था, "सभी को पता है उनके पति राजू पाल की हत्या कैसे और किसने की थी। ऐसे कठिन समय में मुख्यमंत्री ने उनकी बात सुनी और न्याय दिलाया। मुख्यमंत्री ने प्रयागराज में मुझ जैसी कई महिलाओं को न्याय दिलाया और अपराधियों को दंड दिया। आज पूरा प्रदेश मुख्यमंत्री की ओर विश्वास से देखता है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.