कार्यालय संवाददाता, मई 21 -- बिजली चोरी के मामले में फंसे सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। विद्युत विभाग ने उन्हें 1.91 करोड़ रुपये का फाइनल बिल जारी कर दिया है। साथ ही स्पष्ट कर दिया है कि अब उन्हें जवाब देने या पक्ष रखने का कोई और मौका नहीं मिलेगा। विभाग पहले ही उन्हें कई बार नोटिस भेजकर जुर्माना जमा करने और जवाब देने का अवसर दे चुका है। यदि निर्धारित समय सीमा के भीतर भुगतान नहीं होता है, तो विभाग आरसी जारी करेगा। उसके बाद जुर्माने की राशि की वूसली की जाएगी। बिजली विभाग की टीम ने पिछले साल 19 दिसंबर को सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क के दीपा सराय स्थित आवास पर छापा मारा था। इस दौरान टीम को 16 किलोवाट से अधिक लोड की खपत मिली थी। सांसद और पूर्व सांसद डॉ. शफीकुर्रहमान बर्क के नाम दो-दो किलोवाट के दो मीटर लगे हुए थे। जबकि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.