मुजफ्फर नगर, दिसम्बर 23 -- सपा सांसद हरेंद्र मलिक ने दिवंगत पीएसी के जवान के परिजनों से मिलकर शोक व्यक्त करते हुए उन्हें सांत्वना दी। पीएसी के जवान गुलजार की हार्ट अटैक से लखनऊ में मौत हो गई थी। सांसद ने दिवंगत पीएसी जवान गुलजार को एक कर्तव्यनिष्ठ, ईमानदार और अनुशासित जवान बताते हुए कहा कि उनके असमय निधन से न केवल परिवार को बल्कि पूरे क्षेत्र और पुलिस विभाग को अपूरणीय क्षति हुई है। उन्होंने परिजनों को ढांढस बंधाते हुए कहा कि इस दुःख की घड़ी में वे परिवार के साथ खड़े हैं और हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। इस मौके पर सपा जिलाध्यक्ष जिया चौधरी, आसिफ कुरैशी, तौसीफ राही, इस्लाम सैफी, बाबू राणा, मुफ्ती अब्दुल कादिर मौजूद रहे ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...