एटा, दिसम्बर 24 -- सपा सांसद देवेश शाक्य का पार्टी ने कद बढ़ा दिया। दो प्रदेशों के लिए प्रभारी बनाया है। जानकारी मिलने पर तमाम पार्टी के पदाधिरियों ने उन्हें बधाई दी है। उन्होंने कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी दी है उसे अच्छे से पूरा किया जाएगा। एटा से सपा की टिकट पर सांसद बने देवेश शाक्य को संगठन के कार्य में लगाया गया है। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की ओर से पत्र जारी किया गया है। इसमें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ का प्रभारी नामित किया गया है। वह पार्टी के संगठन के लिए काम करेंगे। देवेश शाक्य ने बताया कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी हमें सौंपी है वह पूरी की जाएगी। अभी जानकारी मिली है इसके लिए वहां पर संगठन का काम करने लोगों से मुलाकात करेंगे। साथ ही संगठन में कैसे विस्तार किया जा सकता है उस पर काम किया जाएगा। जानक...