बलिया, जनवरी 15 -- सहतवार, हिन्दुस्तान संवाद। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी और सांसद डिंपल यादव के जन्मदिन पर गुरुवार को सामुदायिक भवन में कार्यक्रम आयोजित हुआ। नगर पंचायत की चेयरमैन सरिता सिंह और सपा नेता नीरज सिंह गुड्डू ने समर्थकों और शुभचिंतकों के साथ मिलकर केक काटा। लोगों ने डिंपल यादव के दीर्घायु और स्वास्थ्य की कामना की। इस दौरान क्षेत्र के जरूरतमंद लोगों को कम्बल भी वितरित किया गया। राजेश्वर सिंह, योगेन्द्र सिंह, दिनेश यादव, बीकू सिंह, ब्रह्मदेव यादव, मंजू यादव, अंगद यादव, वीरेंद्र यादव, पूर्व प्रधान नंदजी यादव , हीरालाल वर्मा, सुरेन्द्र यादव आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.