प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 26 -- पट्टी, हिन्दुस्तान संवाद। समाजवादी पार्टी के सांसद रामजीलाल सुमन के बयान पर विरोध करते हुए पट्टी तहसील गेट के सामने हिंदू संगठन के लोगों ने पुतला फूंक कर अपने आक्रोश जताया। अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद जिला अध्यक्ष विमल सिंह ने कहा कि यह न सिर्फ झूठ है। बल्कि अपमानजनक भी है। राणा सांगा पर हुई टिप्पणी अशोभनीय है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने समाजवादी पार्टी के सांसद रामजीलाल सुमन की संसद सदस्यता समाप्त करने की सरकार से मांग की। वहीं जिला उपाध्यक्ष आशुतोष त्रिपाठी ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया। इस दौरान जिला मंत्री संगम लाल विश्वकर्मा, दिनेश सिंह, राम शिरोमणि, सत्यम सिंह ,पप्पू तिवारी ,प्रखंड अध्यक्ष जयप्रकाश पांडे, गिरजा शंकर वर्मा सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.