बदायूं, दिसम्बर 31 -- बदायूं। सांसद आदित्य यादव ने मंगलवार को आवास पर जनसंवाद किया। इस दौरान लोगों की शिकायतें सुनी एवं निस्तारण के संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये। सांसद ने लखनपुर, सिताबनगर, किसरुआ एवं कंडेला, सिलहरी समेत अन्य कई स्थानों पर गये, जहां पर निजी एवं राजनैतिक कार्यक्रम में शामिल हुये। सांसद ने इस दौरान कहा कि आने वाला समय सपा का है। वर्तमान में जनता भाजपा सरकार से परेशान हैं। 2027 में सपा आना तय है। इन दिनों बेरोजगारी हावी है, जिससे युवा परेशान हैं। सपा जिलाध्यक्ष आशीष यादव, पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह, फखरे अहमद शोबी, ओमवीर सिंह यादव, अशोक यादव, सुरेंद्र सिंह, सतीश यादव, रचित गुप्ता, राहुल कुर्मी, वीरेंद्र जाटव, आमिर सुल्तानी मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.