नई दिल्ली, जून 24 -- समाजवादी पार्टी ने राज्यसभा चुनाव के दौरान बगावत करने वाले सात में से तीन विधायकों मनोज पांडे,. अभय सिंह और राकेश प्रताप सिंह को सोमवार को पार्टी से निष्कासित कर दिया। निष्कासन को लेकर भले ही सपा ने कल कहा था कि इन लोगों को हृदय परिवर्तन के लिए दी गयी 'अनुग्रह-अवधि' की समय-सीमा पूर्ण हो गई। इससे उलट मंगलवार को सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने तीनों विधायकों को निकालने के पीछे अलग ही कारण बताया। अन्य चारों विधायकों को कब सपा से निकाला जाएगा यह भी बताया। लखनऊ के सपा मुख्यालय में मीडिया से बात करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि तीनों विधायकों को वोट के बदले पैकेज और मंत्री बनाने का आश्वासन दिया गया था। सपा में होने के कारण मंत्री नहीं बन पा रहे थे। टेक्निकल इशू फंस रहा था। तीनों को यह कहकर टाला जा रहा था कि अभी आप समाजवादी पार्टी म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.