मुरादाबाद, फरवरी 11 -- मुरादाबाद की बिलारी सीट से सपा विधायक मोहम्मद फहीम इरफान का ओबीसी प्रमाण पत्र निरस्त कर दिया गया है। विधायक के साथ ही उनके चाचा और दो चचेरी बहनों समेत पांच लोगों के झोजा जाति के ओबीसी प्रमाण पत्रों को निरस्त किया गया है। शिकायत के बाद जिलाधिकारी की अध्यक्षता वाली कमेटी मामले की जांच कर रही थी। हालांकि इस आदेश का फहीम की विधायकी पर असर नहीं पड़ेगा। बिलारी क्षेत्र के शमसुद्दीन निवासी असालत नगर बघा की ओर से 2017 में इरशरत जहां के झोजा अन्य पिछड़ा वर्ग के प्रमाण पत्र को चुनौती दी थी। 9 अगस्त 2017 को आदेश हुआ कि तहसीलदार बिलारी ओबीसी का जाति प्रमाण पत्र निरस्त करें जो इशरत जहां मंडलीय अपील में चली गईं। वहीं इब्राहीमपुर के हारुन जफर ने बिलारी विधायक फहीम के प्रमाण पत्र के बारे में शिकायत की। यह भी पढ़ें- छात्राओं को स्कूट...