सहारनपुर, नवम्बर 12 -- उत्तर प्रदेश विधानसभा भवन में याचिका समिति की बैठक में बुधवार को सहारनपुर में तेजी से फैल रहे कैंसर, किडनी और लीवर जैसी बीमारियों को लेकर गंभीर चर्चा हुई। देहात विधानसभा से विधायक आशु मलिक ने समिति में अपनी याचिका पेश करते हुए बताया कि हिंडन और काली नदी के आसपास के क्षेत्र दूषित जल, प्रदूषण और फैक्ट्रियों द्वारा टायर व तार जलाने जैसी गतिविधियों से प्रभावित हैं, जिससे कैंसर जैसी घातक बीमारियाँ तेजी से फैल रही हैं। विधायक आशु मलिक ने स्पष्ट किया कि जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज में एमआरआई मशीन न लगने के कारण गरीब और गंभीर मरीजों को अत्यधिक परेशानी हो रही है। कई बार टेंडर जारी होने के बावजूद मशीन अब तक नहीं लग सकी है। बैठक के दौरान समिति के सभापति और संबंधित अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि इस समस्या का समाधान शीघ्र किया ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.