लखनऊ, फरवरी 9 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता विधान सभा बजट सत्र के पहले दिन सोमवार को समाजवादी पार्टी के विधायकों ने सड़क से लेकर सदन तक धरना प्रदर्शन किया। सपा सदस्य वाराणसी में अहिल्याबाई होल्कर द्वारा निर्मित मणिकर्णिका घाट तोड़े जाने, एसआईआर के नाम पर लोकतंत्र की हत्या किए जाने आदि मुद्दों को लेकर सरकार को घेरा। विधान सभा सत्र शुरू होने से पहले सपा सदस्यों ने विधान भवन स्थित चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा के समक्ष धरना दिया। सपा सदस्य धरना देते हुए नारेबाजी भी करते रहे। सपा विधायकों ने किसानों की बदहाली, बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी, ध्वस्त कानून व्यवस्था, महिलाओं पर बढ़ते अपराधों जैसे तमाम मुद्दों को लेकर सरकार को घेरा। सपा विधायकों ने लाल टोपी लगाकर हाथों में बैनर और पोस्टर लेकर भाजपा सरकार के विरोध में नारेबाजी की। विधायकों ने कहा कि जनता के मुद्द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.