लखनऊ, फरवरी 15 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता 'हयात ले के चलो, कायनात ले के चलो, चलो तो सारे जमाने को साथ ले के चलो।' बसपा और फिर कांग्रेस में रहे नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने रविवार को अपने परिवार के साथ सपा में शामिल होने के बाद कुछ इन शब्दों में अपनी बात कही। उन्होंने कहा कि सपा में सब उनके वरिष्ठ हैं और वह सबसे जूनियर। डा. भीमराव अंबेडकर ने संविधान में समाजवाद शब्द लिखा और समाजवादी पार्टी का नाता समाजवाद से है। उन्होंने कहा कि अब उनका लक्ष्य भाजपा को हराना और सपा को जिताकर वर्ष 2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है। नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि देश-विदेश से अभी 15718 लोग सपा में शामिल हो रहे हैं। आगे और भी लोग जुड़ेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...