लखनऊ, नवम्बर 27 -- समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि बीएलओ पर एसआईआर का अव्यवहारिक टारगेट देकर अमानवीय व्यवहार किया जा रहा है। उनके ऊपर मानसिक दबाव बनाया जा रहा है, यह बेहद निंदनीय और घोर आपत्तिजनक है। भाजपा राज ने तरह-तरह की प्रताड़ना और अशांति के सिवा किसी को कुछ नहीं दिया है। उन्होंने चुनाव आयोग से मांग की है कि वह मृतक आश्रितों को एक करोड़ रुपये का मुआवजा दें। समाजवादी पार्टी मृतक बीएलओ के आश्रितों को दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि देगी। अखिलेश ने गुरुवार को दिए बयान में कहा है कि भाजपा ने नई नौकरियां तो दी नहीं, जो चली आ रही हैं उन्हें भी इतना कठिन बना दिया है कि लोग हताश होकर उसे छोड़ दें। बीएलओ से मशीन की तरह काम करने की उम्मीद करना अमानवीय है। भाजपा ये सब काम अपने चुनावी महाघोटाले के लिए कर रही है, लेक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.