देवरिया, जुलाई 1 -- देवरिया, निज संवाददाता। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन मंगलवार को सपा कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया। कहीं केक काटा गया तो कहीं फल व मिठाई वितरित की गई। जबकि चकरवा धूस में पूर्व विधायक गजाला लारी ने रक्तदान किया। शहर के बांस देवरिया स्थित सपा कार्यालय में जिलाध्यक्ष ब्यास यादव की अध्यक्षता में जन्मदिन मनाया गया। इस दौरान सिंहा बजाकर केक काटने के साथ ही मिठाई बांटी गई। इसके बाद महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कालेज पहुंच सपा जिलाध्यक्ष ने दूध, फल वितरित किया गया। रत्कदान भी किया गया। सपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि सपा सरकार में मुख्यमंत्री रहते हुए उन्होंने ने महिलाओं के स्वास्थ्य व सम्मान को लेकर संवेदनशीलता दिखाई। 102 नंबर एंबुलेंस व 1090 महिला हेल्पलाइन की सुविधा दी। झोपड़ी में रहने वाले समा...