कन्नौज, अगस्त 10 -- तिर्वा, संवाददाता। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव सैफई से लखनऊ जाते समय शनिवार की दोपहर आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर कार्यकर्ताओं से मिले।उन्होंने सभी को 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुड़ने के निर्देश दिए। कहा कि गांव -गांव जाकर पीडीए को मजबूत करने का काम करें। लखनऊ जाते समय सपा सुप्रीमो का काफिला ठठिया थाना क्षेत्र के पट्टी गांव के सामने कार्यकर्ताओं ने रोक लिया। कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से सपा मुखिया का स्वागत किया। सपा नेता अवनीश यादव ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को भगवान कृष्ण-राधा की प्रतिमा भेंट की। इस दौरान पत्रकारों के सवालों के जवाब देते हुए सपा मुखिया ने कहा कि भाजपा सरकार में हर वर्ग का व्यक्ति परेशान है। आने वाले 2027 के विधानसभा चुनाव में जनता भाजपा को सबक सिखाएगी। उन्होंने कहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.