कौशाम्बी, मई 16 -- मध्यप्रदेश के मंत्री विजय शाह के बयान से नाराज सपा महिला सभा ने पार्टी कार्यालय से जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। चौराहा पर भाजपा के खिलाफ नारेबाजी की। कर्नल सोफिया कुरैशी के खिलाफ दिए बयान की निंदा करते हुए राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की है। सपा महिला सभा की जिलाध्यक्ष विभा यादव के नेतृत्व में महिला कार्यकत्रियों व कार्यकर्ताओं ने मध्यप्रदेश के मंत्री विजय शाह के खिलाफ प्रदर्शन किया। जुलूस की शक्ल में पदाधिकारी व कार्यकर्ता मुख्यालय के चौराहा पहुंचे। इस दौरान भाजपा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। जिलाध्यक्ष विभा यादव ने कहा कि देश की बेटी कर्नल सोफिया कुरैशी के खिलाफ निंदनीय बयान मंत्री विजय शाह ने दिया है। इससे देश की हर बेटी व सेना का मनोबल गिरा है। कहा कि विजय शाह ने इसके पहले भी एक अभिनेत्री के क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.