लखनऊ प्रमुख संवाददाता, फरवरी 10 -- सपा-बसपा और कांग्रेस समेत सभी राजनीतिक दलों ने एसआईआर में मतदाताओं को जोड़ने, गलत नाम कटवाने के दावे तो बहुत किए। हकीकत के धरातल पर एक भी पार्टी अपना खाता नहीं खोल पाई। लखनऊ जिला निर्वाचन अधिकारी विशाख जी ने सोमवार को एसआईआर का बुलेटिन जारी किया। इसके अनुसार राजनीतिक दलों ने 12 हजार 122 बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) तैनात किए हैं। इनमें से किसी ने कोई नाम नहीं जुड़वाया। एसआईआर, यानी विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान में घर-घर सर्वेक्षण का कार्य 6 जनवरी से शुरू हुआ था और 8 फरवरी तक इसे 33 दिन बीत चुके हैं। निर्वाचन आयोग की नियमावली के अनुसार, बीएलए का काम घर-घर जाकर फॉर्म-6 (नाम जोड़ना) और फॉर्म-7 (नाम काटना) एकत्र कर बीएलओ को सौंपना है। जिले की 27.94 लाख मतदाताओं वाली सूची के सापेक्ष इन 12 हजार एजेंटों ने अब तक 'शू...