जौनपुर, जनवरी 9 -- खेतासराय, हिन्दुस्तान संवाद। समाजवादी पार्टी के मीडिया पैनलिस्ट मो.आजम खान की माता के निधन पर राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और मुख्य प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने गहरा शोक जताया है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना करते हुए परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की है। मूल रूप से गभिरन निवासी सपा प्रवक्ता मो.आजम खान की माता सलमा खान का गुरुवार को लखनऊ में बीमारी के चलते निधन हो गया था। उनके माता के निधन की खबर लगते ही पार्टी कार्यकर्ताओं समेत शुभचिंतकों में शोक की लहर दौड़ गई। सपा प्रवक्ता के आवास पर शोक संवेदना प्रकट करने वालों का तांता लगा है। सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष लालबहादुर यादव, पूर्व विधायक मो.अरशद खान, वरिष्ठ नेता लालचंद यादव लाले, मो.असलम खान, सिराज अहमद समेत तमाम लोगों ने शोक संवेदना व्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.