कन्नौज, जनवरी 4 -- कन्नौज,संवाददाता। कन्नौज में समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल द्वारा कथावाचक धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को लेकर की गई टिप्पणी के विरोध में हिंदू संगठनों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। इसी क्रम में योगी सेना और हिंदू रक्षक दल के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने अजीत दोहरे की अगुवाई में शहर के अजयपाल चौराहे पर सपा प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल का पुतला फूंका। हिंदू रक्षक दल के नेता छोटू तिवारी ने कड़ा रुख अपनाते हुए चेतावनी दी कि यदि सपा प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल कन्नौज आते हैं तो उन्हें जूतों की माला पहनाई जाएगी। उन्होंने कहा कि बाबा बागेश्वर पर की गई अभद्र टिप्पणी को लेकर वह लोग पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर गिरफ्तारी की मांग करेंगे और इस संबंध में तहरीर भी देंगे। दरअसल तीन दिन प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.