सहारनपुर, जनवरी 12 -- राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर सपा प्रतिनिधिमंडल विधायक आशु मलिक के नेतृत्व में सोमवार को शेखपुरा कदीम गांव पहुंचा और कुरुक्षेत्र में हादसे में जान गंवाने वाले युवकों के परिजनों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता के चेक सौंपे और हर संभव मदद का आश्वासन दिया। दिसंबर महीने में शेखपुरा निवासी नूर अहमद, मदनलाल, रोशन लाल, सोनू तथा काजीपुरा निवासी राजकुमार कुरुक्षेत्र में रंग-रोगन का कार्य करने गए थे, जहां अंगीठी के जहरीले धुएं से इनकी जान चली गई थी। विधायक आशु मलिक और विधायक उमर अली खान ने कहा कि इस तरह की घटनाएं किसी भी परिवार के लिए बेहद दुर्भाग्यपूर्ण होती हैं, क्योंकि अचानक हुई दुर्घटना से पूरा पारिवारिक ढांचा प्रभावित हो जाता है। समाजवादी पार्टी ऐसे पीड़ित परिवारों की मदद के लिए आगे आई है और भविष्य में ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.