बरेली, सितम्बर 21 -- समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल की सहमति से पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजपाल कश्यप ने संजीव कश्यप को प्रकोष्ठ की प्रदेश कार्यकारिणी में प्रदेश सचिव नामित किया है। सुर्ख वानखाना निवासी संजीव कश्यप पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। जिलाध्यक्ष शिव चरन कश्यप, रविंद्र सिंह यादव, सुरेंद्र सोनकर, अशोक यादव, बृजेश श्रीवास्तव सविता, द्रोण कश्यप, जितेंद्र मुंडे, राम सेवक प्रजापति आदि ने उन्हें बधाई दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...