महाराजगंज, फरवरी 18 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम।समाजवादी पार्टी विधान सभा सदर महराजगंज के जोनल, सेक्टर व बूथ प्रभारियों का सम्मेलन नगर के एक मैरेज हाल में हुआ। इसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष विद्यासागर यादव ने किया। मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री सुशील टिबड़ेवाल व विशिष्ट अतिथि महराजगंज के बूथ कमेटी गठन के प्रभारी अमरेंदर निशाद रहे। संचालन विधानसभा अध्यक्ष नौशाद आलम ने किया। जिलाध्यक्ष विद्यासागर यादव ने कहा कि बूथ का कार्यकर्ता ही पार्टी का नीव होता है। यदि समय रहते बूथों को मजबूत कर लिया जाय तो कोई भी चुनाव जीता जा सकता है। सभी बूथ प्रभारी सेक्टर प्रभारी और जोनल प्रभारी यह निश्चित कर लें कि उनके बूथ के जितने सदस्य हैं वह सक्रिय हैं कि नही। निष्क्रिय सदस्यों को सक्रिय करें। सुशील टिबड़ेवाल ने कहा कि भाजपा झूठी पार्टी है। इससे सावधान रहने की जरूर...