कानपुर, जनवरी 7 -- समाजवादी पार्टी की नगर इकाई ने बुधवार को शहर संगठन की पांच विधानसभा क्षेत्रों के अध्यक्षों को ड्राफ्ट रोल मतदाता सूची सौंप दी। नगर अध्यक्ष फजल महमूद ने कहा कि 4,67,461 मतदाताओं के नाम काटे गए। गोविन्दनगर विधानसभा क्षेत्र में सबसे ज्यादा पीडीए के मतों के साथ अन्याय हुआ। सपा 13 जनवरी को डीएम शहर को एसआईआर पर ज्ञापन देगी। सपा कार्यालय में हुई बैठक में प्रदेश सचिव केके शुक्ला, नगर उपाध्यक्ष शैलेंद्र यादव मिन्टू, नगर महासचिव संजय सिंह बंटी, शबाब अबरार, मुमताज मंसूरी, आकाश यादव, मोहम्मद सारिया, वरुण जयसवाल, आसिफ कादरी, हुकुम सिंह, नवीन दीक्षित मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.