लातेहार, फरवरी 17 -- लातेहार। समाजवादी पार्टी (सपा) ने नगर पंचायत चुनाव, लातेहार में नगर पंचायत अध्यक्ष की प्रत्याशी मिल्यानी कुजूर का समर्थन किया है। सपा के प्रदेश अध्यक्ष अध्यक्ष रंजन यादव ने इसकी घोषणा शहर के बाइपास रोड में अवस्थित एक होटल में आयोजित एक प्रेस वार्ता में की। इस दौरान प्रदेश प्रमुख महासचिव मुस्तफा अंसारी, रामगढ़ प्रभारी गोविंद बेदिया, कांके प्रत्याशी सुरेन व रांची जिला अध्यक्ष रामप्रसाद गोप आदि मौजूद थे। प्रदेश अध्यक्ष व अन्य सपा नेताओं ने मिल्यानी कुजूर का माल्यापर्ण कर स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सपा ने पूरे प्रदेश में सर्वे किया है और सर्वे के आधार पर ही प्रत्याशियों का समर्थन कर रही है। उन्होने बताया कि राजद समर्थित मिल्यानी कुजूर लातेहार नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए योग्य प्रत्याशी हैं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.