लखनऊ, नवम्बर 10 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता समाजवादी पार्टी ने सोमवार को मुख्य निर्वाचन अधिकारी को ज्ञापन देकर मैनपुरी के 108-भोगांव विधान सभा क्षेत्र के पोलिंग स्टेशन संख्या 222 में 2003 की मतदाता सूची से 400 मतदाताओं के नाम ज्ञापन होने की शिकायत की है। ज्ञापन में कहा गया है कि निर्वाचन आयोग की वेबसाइड व जिला निर्वाचन कार्यालय और विधान सभा में बीएलओ के पास भी ये नाम उपलब्ध नहीं हैं। इससे 400 वैध मतदाताओं का नाम मतदाता सूची से कट जाएगा। समाजवादी पार्टी ने मांग की है कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुरूप 2003 की मतदाता सूची से एसआईआर कराया जाए और अगर यह उपलब्ध नहीं है, तो प्रक्रिया पर पूरी तरह से रोक लगाई जाए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.