लखनऊ, जून 22 -- लखनऊ। विशेष संवाददाता सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा है कि पार्टी डॉ. राममनोहर लोहिया के विशेष अवसर के सिद्धांत का पालन करती है। समाजवादी पार्टी ने महिला आरक्षण पंचायत से लेकर संगठन तक लागू किया है। भाजपा ने आशा-बहुओं, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, रसोइयों सभी को धोखा दिया है। भाजपा की नीतियों से आधी आबादी निराश और हताश है। महिलाओं के कल्याण की जो योजनाएं समाजवादी सरकार में शुरू की गई थी, भाजपा सरकार ने उन्हें बर्बाद कर दिया है। अखिलेश ने रविवार को पार्टी मुख्यालय में समाजवादी महिला सभा की बैठक में ये बातें कहीं। बैठक में मैनपुरी की सांसद डिम्पल यादव विशिष्ट अतिथि थीं। सपा प्रमुख ने कहा कि समाजवादी पार्टी में महिलाओं को विशेष सम्मान मिलता रहा है। समाजवादी पेंशन योजना से 50 लाख महिलाएं लाभान्वित हुई थीं। महिलाओं के लिए पंचायत चुना...