मिर्जापुर, दिसम्बर 23 -- मिर्जापुर,संवाददाता। समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय लोहिया ट्रस्ट पर जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी की अध्यक्षता में पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की 123 वीं जयन्ती धूमधाम से मनाई गई। इस मौके पर उनके आदमकद चित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया। सपा के जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी ने कहा कि चौधरी चरण सिंह कहते थे कि असली भारत गांवों में रहता है। इसलिए गांवों और किसानों का विकास जरूरी है। चौधरी जी कहते थे कि जब तक किसानों की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होगी तब तक देश का प्रगति संभव नहीं है। चौधरी ने अपना संपूर्ण जीवन किसानों के हित में समर्पित कर दिया था। साथ ही साथ भाजपा सरकार पर किसानों के हितों की अनदेखी करने का आरोप लगाया। कहा किसानों को उनका हक और मुआवजा उचित समय पर नहीं मिल रहा है। आने वाले चुनाव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.