बुलंदशहर, मई 17 -- मध्य प्रदेश के मंत्री विजय शाह द्वारा कर्नल सोफिया कुरैशी को आतंकवादियों की बहन बताने पर सपा कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को प्रदर्शन किया। इस दौरान पुतला फूंककर विरोध जताते हुए सरकार से मंत्री की बर्खास्ती के साथ गिरफ्तारी की मांग की। इसको लेकर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा गया। समाजवादी महिला सभा प्रदेश अध्यक्ष रीबू श्रीवास्तव के आह्वान पर शुक्रवार को महिला सभा की जिलाध्यक्ष यासमीन तलत उस्मानी के नेतृत्व में मध्य प्रदेश के मंत्री विजय शाह का पूतला फूंका गया। समाजवादी पार्टी उक्त मंत्री को तत्काल मंत्रिमंडल से बर्खास्त व गिरफ्तारी करने की मांग करती है। संचालन नौशाबा राणा ने किया। सपा जिलाध्यक्ष मतलूब अली, साथ में शबाना, शादमा, मुन्नी, सबिहा, मुम्ताज, परवीन, नसरीन आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.