लखनऊ, जनवरी 27 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता समाजवादी पार्टी के एक प्रतनिधिमंडल ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी को ज्ञापन देकर कासगंज, बहराइच, फर्रुखाबाद, बस्ती में एसआईआर में गड़बड़ियों की शिकायत की है। केके श्रीवास्तव, डा. हरिश्चंद्र सिंह और राधेश्याम सिंह द्वारा दिए गए ज्ञापन में कहा गया है कि कासगंज में बूथ संख्या एक से 200 तक के मतदाताओं को मात्र 12 घंटे में नोटिस का जवाब देने को कहा जा रहा है। आरोप लगाते हुए कहा है कि लगे अधिकारी भाजपा ऐजेंट के रूप में काम कर रहे हैं। बहराइच की नानपारा, बस्ती व फर्रुखाबाद विधान सभा क्षेत्र में भी इसी तरह की गड़बड़ी की शिकायत है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.