देवरिया, मई 8 -- देवरिया, निज संवाददाता। बांस देवरिया स्थित सपा कार्यालय पर बुधवार को जिलाध्यक्ष व्यास यादव की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें संगठन को मजबूत करने, पार्टी स्तर पर जातीय जनगणना कराने पर विचार किया गया। जिलाध्यक्ष यादव ने कहा कि मजबूत संगठन ही सत्ता तक पहुंचने का मार्ग प्रशस्त करता है। अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने के लिए जनपद मे संगठन को मजबूत बनाने में हम सबकी सक्रिय सहभागिता जरूरी है। जिलाध्यक्ष ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि उनके संघर्षों की वजह से ही आज भारतीय जनता पार्टी घुटने टेक कर जातीय जनगणना कराने को मजबुर हुई है। संगठन स्तर पर भी हम जातीय जनगणना के आंकड़े जुटाएंगे जिससे भारतीय जनता पार्टी आंकड़ों के साथ कोई धोखेबाजी न कर सके इसके लिए भी हमें चौकन्ना रहना पड़ेगा। उन्होंन...