मऊ, फरवरी 2 -- मऊ। समाजवादी पार्टी प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार रविवार को पार्टी कार्यालय पर सुनार समाज के कुल गुरु संत नरहरि दास एवं महान समाज सुधारक संत रविदास की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष दूधनाथ यादव ने दोनों संतों के जीवन दर्शन और वर्तमान राजनीति में उनकी प्रासंगिकता पर विस्तार से प्रकाश डाला। सोनार और व्यापार सभा के जिलाध्यक्ष शिवम सोनी और अभिषेक मद्धेशिया ने कहा की आज जब समाज को जातियों में बांटने की कोशिश हो रही है, तब इन संतों के विचार ही हमें एकजुट रख सकते हैं। कार्यक्रम का संचालन महासचिव कुद्दुस अंसारी ने किया। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष शिवचंद्र राम, उमेश यादव, राजेश मद्धेशिया, अखिलेश भारती, रत्नेश भारती, अंकित वर्मा,चंद्रकांत मौर्य, सुनार समाज के प्रतिनिधि तथा समाजवादी पार्टी के कर्मठ कार्यकर्...