मिर्जापुर, मई 1 -- मिर्जापुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं राज्यसभा सदस्य रामजीलाल सुमन के काफिले पर हमला करने वालों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर कलक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन किया। पार्टी कार्यालय लोहिया ट्रस्ट से जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी के नेतृत्व में पैदल मार्च कर कार्यकर्ता कलक्ट्रेट पहुंचे। धरना प्रदर्शन को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी ने कहा कि भाजपा सरकार में दलित सुरक्षित नहीं हैं। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं राज्यसभा सदस्य रामजीलाल सुमन पर हमला सरकार की साजिश नजर आ रही है। उन्होंने हमला करने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की मांग की। लूटपाट हत्या की घटनाये जनपद में बढ़ी हैं। पीडीए समाज आने वाले 2027 के चुनाव में भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने का कार्य करेगी। इस मौके पर पूर्व विधायक राजेन्द्र सिंह पट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.