लखनऊ, जनवरी 8 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता समाजवादी पार्टी ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा को ज्ञापन देकर बिहार चुनाव में वोट डालने वाले मतदाताओं द्वारा यूपी के सीमावर्ती जिलों की मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने की शिकायत की है। आयोग से एडवाइजरी जारी करने और एक नियमावली बनाकर ऐसे मतदाताओं के नाम कटवाने की मांग की है। सपा प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल, केके श्रीवास्तव, डा. हरिश्चंद्र सिंह और राधेश्याम सिंह द्वारा सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया है कि ऐसे मतदाता वर्ष 2027 में होने वाले उप्र के विधानसभा चुनाव को प्रभावित कर सकते हैं। मांग की गई है कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा एक स्पष्ट एडवाइजरी-नियमावली जारी की जाए, जिसके तहत किसी राज्य के किसी जिले में मतदाता के रूप में मतदान कर चुके व्यक्ति का नाम न्यूनतम पांच वर्ष तक वहीं की मतदाता सूची में अ...