लखनऊ, जनवरी 24 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता समाजवादी पार्टी मुख्यालय समेत प्रदेशभर में शनिवार को भारतरत्न कर्पूरी ठाकुर की जयंती मनाई गई। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया। उन्होंने कहा कि हम सबने यह संकल्प लिया है कि कर्पूरी ठाकुर की जयंती पर उत्तर प्रदेश में पीडीए सरकार बनाकर सामाजिक न्याय के राज की स्थापना करेंगे। हम 2027 में समाजवादी सरकार बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। कर्पूरी ठाकुर ने अपने अपमान को भी ताकत बनाया, वंचितों को सम्मान दिलाया। उन्होंने कहा डा. भीमराव अंबेडकर, कर्पूरी ठाकुर, डा. राममनोहर लोहिया और नेताजी के बताए रास्ते पर ही समाजवादी पार्टी चल रही है। कार्यक्रम में पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र चौधरी, रामगोविद चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल, राम अचल राजभर, राम आसरे विश्वकर्मा आदि...