संवाददाता, जनवरी 6 -- यूपी के फतेहपुर में जिला बदर गैंगस्टर एक्ट के आरोपी सपा नेता हाजी रजा की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ना शुरु हो गई हैं। सपा नेता हाजी रजा की 5.15 करोड़ की संपत्ति सीज की गई। भाई-नौकरों के नाम दर्ज जमीनें प्रशासन ने कुर्क कर लीं। गैंगस्टर एक्ट के तहत सपा नेता के खिलाफ ये कार्रवाई की गई है। सपा नेता की माता जी नगर पालिका फतेहपुर की चेयरमैन थीं। बताया जा रहा है कि जिला प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने मंगलवार को सपा नेता की सदर कोतवाली क्षेत्र में करीब पांच करोड़ 15 लाख रुपये की अवैध रूप से अर्जित अचल संपत्ति को गैंगस्टर एक्ट के तहत कुर्क कर सीज कर दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ 2024 में आपत्तिजनक टिप्पणी करने के बाद सुर्खियों में आए सपा नेता हाजी रजा पर प्रशासन का शिकंजा कसता जा रहा है। उसके खिलाफ पहले से ही एक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.