गोंडा, फरवरी 4 -- गोंडा, संवाददाता। प्रदेश में हो रहे एसआईआर के दूसरे चरण को लेकर चुनाव आयोग सख्त है। वहीं, जिले में मतदाताओं को अनावश्यक नोटिस जारी की जा रही है। जिसको लेकर आमजन परेशान नजर आ रहे हैं। जिले की सदर विधानसभा सीट से पूर्व सपा प्रत्याशी सूरज सिंह और उनकी पत्नी पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्रद्धा सिंह को नोटिस देकर पुनः एसआईआर कराने के लिए कहा गया है। एडीएम आलोक कुमार ने बताया कि प्रकरण संज्ञान में नहीं है। मामले में जांच नियमानुसार उचित कार्रवाई की जाएगी। मूल रूप से वजीरगंज ब्लाक के बल्लीपुर गांव निवासी और पूर्व मंत्री स्व. पंडित सिंह के भतीजे सूरज सिंह और पत्नी श्रद्धा सिंह को प्रशासन ने नोटिस दी है। जिसको लेकर सूरज सिंह ने सरकार और प्रशासन के साथ ही चुनाव आयोग पर पक्षपात करने का आरोप लगाया है। सूरज सिंह ने कहा कि गैर भाजपाइयों...