कन्नौज, फरवरी 2 -- कन्नौज,संवाददाता। समाजवादी पार्टी के नेताओं ने सोमवार को एसआईआर (स्पेशल इंटेसिव रिवीजन) ड्राफ्ट लिस्ट में गंभीर अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए कलक्ट्रेट में कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों के साथ जोरदार प्रदर्शन किया। जिला निर्वाचन अधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ज्ञापन सौंपकर तमाम खामियां गिनाते हुए उनके निराकरण की मांग की। सपा नेताओं के प्रतिनिधि मंडल ने जिला निर्वाचन अधिकारी से मुलाकात कर कहा कि 31 जनवरी को विशेष पुनरीक्षण अभियान के दौरान बूथ लेवल अधिकारी ने केंद्र पर अज्ञात व्यक्तियों से अवैध तरीके से फार्म-7 जमा किए गए। कहा कि भाग संख्या 485,486, 487, 488, 489,490, 491, 492, 493 व 494 से जुड़े कई मतदाताओं के खिलाफ आपत्तियां दर्ज कराई गई। मतदाताओं को न तो आपत्तिकर्ता की कोई जानकारी दी गई और न ही कोई रिसीविंग नंबर व हस्ताक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.