मैनपुरी, जनवरी 6 -- शहर में आयोजित शादी समारोह में भाग लेने आए सपा के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने सपा द्वारा पंचायत चुनाव न लड़े जाने का संकेत दिया। कहा कि पंचायत चुनाव में जो भी कार्यकर्ता जीतेगा वह भी पार्टी का होगा और जो भी हारेगा वह भी पार्टी का होगा। हालांकि उन्होंने जोड़ा कि पंचायत चुनाव को लेकर अंतिम फैसला पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ही करेंगे। पंचायत चुनाव न लड़े जाने के संकेत दिए जाने से सपा के वे कार्यकर्ता मायूस हो गए हैं जो पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़कर जीतने के सपने देख रहे हैं। मंगलवार को मैनपुरी पहुंचे सपा प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने कहा कि सपा के लोग संविधान और अपनी निर्धारित विचारधारा के तहत ही काम कर रहे हैं। लेकिन भाजपा से जुड़े लोग नफरत पैदा करने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे। उन्होंने कहा कि सामाजिक न्या...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.