मुजफ्फर नगर, अगस्त 12 -- सपा जिलाध्यक्ष ने मीरापुर विधानसभा क्षेत्र के खादर के गांवों में बाढ़ से किसानों की फसलों सहित अन्य भारी नुकसान का जायजा लिया। स्थानीय क्षेत्रवासियों से मिलकर बाढ़ की विभीषिका पर समस्त जानकारी प्राप्त की। साथ ही डीएम से वार्ता कर सपा हाईकमान को रिपोर्ट भेजी। सपा जिलाध्यक्ष जिया चौधरी ने गंगा बैराज बांध पर पहुंचकर बाढ़ से हुए नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने बाढ़ की विभीषिका झेल रहे किसानों तथा क्षेत्रवासियों से उनके बीच पहुंचकर समस्त पीड़ा को जानकर डीएम को भी अवगत कराया। इस दौरान उनके साथ सपा जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र चौधरी,सपा नेता सरदार प्रेम सिंह, रजनीश यादव,इसरार अब्बासी,शाहनवाज मलिक मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.