मेरठ, अक्टूबर 19 -- सपा नेतृत्व द्वारा मेरठ जिलाध्यक्ष पद पर किए बदलाव के बाद संगठन में गुटबाजी बढ़ती नजर आ रही है। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष कर्मवीर सिंह गुमी को लेकर कार्यकर्ता दो गुटों में बंटते दिख रहे हैं। कुछ पूर्व जिलाध्यक्ष विपिन चौधरी के पक्ष में नजर आ रहे हैं, जबकि गुर्जर समाज से लेकर अन्य वर्गों के कार्यकर्ता पार्टी की जिले के कमान किसी युवा को सौंपे जाने की मांग सपा शीर्ष नेतृत्व से करने लगे हैं। सपा नेतृत्व ने गत दिवस कर्मवीर सिंह गुमी को जिलाध्यक्ष मनोनीत किया था और जिलाध्यक्ष के दायित्व से विपिन चौधरी को मुक्त करते हुए उनका पार्टी में कद बढ़ाते हुए प्रदेश सचिव मनोनीत कर दिया था। पार्टी की ओर से ऐसा पहला मामला है, जब किसी जिलाध्यक्ष को हटाते हुए उसकी जिम्मेदारी बढ़ाकर नियुक्त दी और नए जिला अध्यक्ष की नियुक्ति की। सपा नेत्री नेहा ...