प्रयागराज, फरवरी 13 -- प्रयागराज, मुख्य संवाददाता। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा है कि सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव तनाव में ऊल-जुलूल बयान दे रहे हैं। शुक्रवार को प्रयागराज पहुंचे डिप्टी सीएम से मीडिया ने पूछा कि अखिलेश यादव कह रहे हैं केंद्र और प्रदेश सरकार में जंग छिड़ी है, अब क्या बुलडोजर की जगह ब्रह्मोस भेजेंगे। इस पर केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि देखिए अखिलेश यादव बहुत अवसाद और तनाव में हैं। बिहार में तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाने गए थे लेकिन बड़ी मुश्किल से हांफते-हांफते विपक्ष का नेता बना सके। तभी से अखिलेश यादव तनाव में ऊल-जुलूल बयान दे रहे हैं। आगे कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार का बजट इतना शानदार है कि 2027 क्या 2047 तक उनको धुंधलापन दिखाई दे रहा है। सत्ता के लिए वह मुंगेरी लाल के हसीन सपने तो देख सकते हैं लेकिन सत्ता नहीं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.