लखनऊ, जून 13 -- लखनऊ, कार्यालय संवाददाता। समाजवादी पार्टी के संस्थापक सदस्य रहे और कन्नौज के पूर्व सांसद 82 वर्षीय छोटे सिंह यादव का शुक्रवार का मेदांता अस्पताल में निधन हो गया। निधन की सूचना मिलते ही परिवार के सदस्यों के अलावा शुभचिंतकों के साथ ही सपा के कई नेता मेदांता अस्पताल पहुंचे। सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव कुछ दिन पहले मेदांता अस्पताल में उन्हें देखने गए थे। इसके अलावा सपा के कई अन्य बड़े नेता भी कई बार मेदांता अस्पताल कुशलक्षेम लेने आए थे। मेदांता अस्पताल के मेडिकल डायरेक्टर डॉ. राकेश कपूर ने बताया कि छोटे सिंह यादव करीब एक माह से भर्ती थे। उम्र अधिक होने के साथ ही उन्हें कई दिक्कतें थे। विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में इलाज चल रहा था। शुक्रवार को उन्होंने उपचार के दौरान अंतिम सांस ली।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...