मैनपुरी, अप्रैल 30 -- संविधान निर्माता डा. भीमराव आंबेडकर के फोटो के साथ छेड़छाड़ कर सपा मुखिया को बाबा साहब के बराबर बताने से आहत भाजपा अनुसूचित जाति के जिलाध्यक्ष गौतम कठेरिया ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पुतला फूंका और नारेबाजी की। कस्बा के रामलीला मैदान स्थित आंबेडकर पार्क में अनुसूचित मोर्चा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ता जमा हुए और सपा प्रमुख के विरुद्ध नारेबाजी की। पुतला फूंकते हुए भाजपाइयों ने कहा कि सपा कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब का जो अपमान किया है, उसकी कीमत सपा को चुकानी होगी। सपा ने हमेशा प्रदेश में दलितों का शोषण किया है। आगामी चुनाव में दलित समाज सपा को जवाब देगा। इस मौके पर संजय शर्मा, सागर चौहान, आशू सक्सेना, देवेंद्र सिंह लोधी, प्रताप राजपूत, संजय गिहार, राजन गिहार, विशाल गिहार, राजेश कठेरिया, शिवपूजन दिवाकर, सोमवीर ज...