सोनभद्र, दिसम्बर 2 -- बभनी,हिंदुस्तान संवाद। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर समाजवादी पार्टी ब्लाक प्रभारी के नेतृत्व में मंगलवार को बैठक आयोजित किया गया। इस बैठक में पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं एसआईआर फार्म भरने की अपील किया। इस दौरान क्षेत्र की समस्याओं को चिन्हित कर निस्तारण कराने की रणनीति बनायी गयी। बैठक में ब्लाक प्रभारी संजय यादव ने बताया कि एसआईआर भारतीय निर्वाचन आयोग (ईसीआई) की मतदाता विवरणों का सत्यापन करके मतदाता सूची को अद्यतन और सही करने की एक प्रक्रिया है। इसके लिए बीएलओ घर-घर जाकर एसआईआर फार्म पहुंचाएंगे। श्री यादव ने सभी से अपील किया कि इस कार्य में सभी लोग सहयोग करें और अन्य लोगों के भी फार्म भरवाने के लिए प्रेरित करें। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री व्यास गोड़ ने कहा कि पार्टी के बूथ लेकर कर्मी ...