अलीगढ़, अगस्त 24 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। समाजवादी पार्टी महानगर की ओर से रविवार को कोल विधानसभा के सहारनपुर गांव में पीडीए को लेकर पंचायत का आयोजन किया गया। पीडीए की पंचायत में सपाइयों ने भाजपा पर जमकर हमला बोला। जिला महासचिव मनोज यादव ने कहा कि सपा के पीडीए से भाजपा का किला ध्वस्त होगा। भाजपा सपा के पीडीए से भयभीत हो चुकी है। इसलिए मुख्यमंत्री को भी पीडीए पर बोलना पड़ रहा है। महानगर अध्यक्ष अब्दुल हमीद घोषी ने कहा कि 2027 के चुनाव में पीडीए को सपा हथियार बनाएगी। इसकी तैयारी अभी से शुरू कर दी गई है। बूथवार पीडीए के बारे में लोगों बताया जा रहा है। पीडीए के गठन से भाजपा भयभीत हो चुकी है। भाजपा के झूठ, जुमले व वादों से जनता अब ऊब चुकी है। 2027 के चुनाव में भाजपा को सत्ता से सपा बेदखल करेगी। पीडीए की पंचायत में तीन मेधावी छात्राओं को साइ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.