नई दिल्ली, फरवरी 20 -- उत्तर प्रदेश की राजनीति में पूर्वांचल का चेहरा माने जाने वाले सुभासपा अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर आगामी रविवार को आजमगढ़ में एक विशाल जनसभा करने जा रहे हैं। इसे 'सामाजिक समरसता रैली' का नाम दिया गया है। मिशन 2027 के मद्देनजर सुभासपा का यह शक्ति प्रदर्शन बेहद अहम माना जा रहा है, क्योंकि आजमगढ़ लंबे समय से समाजवादी पार्टी का सबसे मजबूत गढ़ रहा है।दसों सीटों पर सपा का कब्जा, अब सुभासपा की चुनौती आजमगढ़ जिले का सियासी इतिहास देखें तो वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में यहाँ की सभी 10 सीटों पर समाजवादी पार्टी ने जीत दर्ज की थी। दिलचस्प बात यह है कि उस समय ओम प्रकाश राजभर अखिलेश यादव के साथ गठबंधन में थे और राजभर वोटों के ध्रुवीकरण ने सपा की इस क्लीन स्वीप में बड़ी भूमिका निभाई थी। अब राजभर एनडीए खेमे में हैं और...