लखीमपुरखीरी, जनवरी 27 -- चौधरी बेचेलाल महाविद्यालय रसूलपुर परिसर में समाजवादी पार्टी का कार्यकर्ता समागम व तहड़ी भोज कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में धौरहरा सांसद आनंद भदौरिया मौजूद रहे। कार्यकर्ता समागम में एसआईआर व चुनाव पर मंथन किया गया। कार्यकर्ताओं से अभी से चुनाव तैयारियों में जुटने की अपील की गई। कार्यक्रम का आयोजन सपा नेता वरुण चौधरी नीलू ने किया। धौरहरा सांसद आनंद भदौरिया ने कार्यकर्ताओ को सम्बोधित किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वह एसआईआर में मतदाताओं का सहयोग करें। किसी मतदाता का नाम सूची से न कटे। उन्होंने चुनाव की तैयारियों में भी जुटने को कहा। समारोह को सपा जिलाध्यक्ष रामपाल यादव, वरुण चौधरी नीलू आदि नेताओं ने सम्बोधित किया। इस दौरान संजय वर्मा, सांसद प्रतिनिधि उत्तम वर्मा सहित समाजवादी पार्टी के कार्य...