फर्रुखाबाद कन्नौज, फरवरी 11 -- फर्रुखाबाद। समाजवादी पार्टी की ओर से निर्वाचक नामावली के एक-एक वोट पर नजर रखी जा रही है। वैध मतदाता का नाम न कटने पाये इसको लेकर पार्टी नेता बूथों पर निगरानी कर रहे हैं। सदर विधानसभा के बूथ संख्या 302 घेरशामू खां में जिलाध्यक्ष चंद्रपाल यादव ने एसआईआर सहायता शिविर में मतदाताओं की समस्याओं को सुना। इस दौरान मतदाताओं ने अपनी शिकायतें कीं। सपा के जिला प्रवक्ता राधेश्याम सविता ने बताया कि इस बूथ पर 160 से अधिक मुस्लिम मतदाताओं को जो नोटिस दिया गया है उसकी सुनवाई का समय नौ फरवरी को दोपहर 12 से 2:30 बजे तक का दिया गया। जबकि नोटिस उन्हें टाइम पीरियड निकलने के बाद नौ फरवरी की देर शाम को प्राप्त हुआ। सपा नेताओं ने कहा कि पार्टी के वोट काटने के लिए साजिश रची जा रही है। सपा जिलाध्यक्ष ने एसडीएम सदर से बात की। उन्होंने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.