सुल्तानपुर, फरवरी 7 -- बल्दीराय, संवाददाता इसौली विधानसभा सपा की मासिक बैठक विधानसभा अध्यक्ष स्वामीनाथ यादव की अध्यक्षता में एवं विधानसभा प्रभारी और जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र मौर्य की उपस्थिति में विकास खंड दुबेपुर के बंधुआकला में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। बैठक में पीडीए द्वारा संगठन को मजबूत करने, मतदाता सूची में नाम बढ़ाने, और समाजवादी पार्टी के संगठन को और सशक्त बनाने पर विस्तृत चर्चा की गई। विधानसभा अध्यक्ष स्वामीनाथ यादव ने बताया कि पीडीए द्वारा 27 जनवरी से 27 फरवरी तक आयोजित कार्यक्रम में संगठन के सभी साथियों को मजबूती के साथ भागीदारी निभाने की जिम्मेदारी दी जाएगी, ताकि पार्टी की उपस्थिति हर स्तर पर मजबूत हो सके। बैठक में जिला पंचायत सदस्य राम शंकर यादव, विधानसभा उपाध्यक्ष सज्जाद अहमद, गुलाम अब्बास, विधानसभा उपाध्यक्ष कासिम, विधानसभा मह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.