संतकबीरनगर, अक्टूबर 20 -- धनघटा, हिन्दुस्तान संवाद। समाजवादी पार्टी के तत्वावधान में रविवार को धनघटा शिव मंदिर धनघटा परिसर में विधानसभा धनघटा की एक मासिक बैठक का आयोजन हुआ। इस बैठक में बूथ स्तर पर पार्टी की मजबूती पर चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक अलगू प्रसाद चौहान ने कहा कि बूथ स्तर पर पार्टी की मजबूती ही आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी को सफलता दिला सकती है। देश में मंहगाई चरम पर है। जनता त्राहि-त्राहि कर रही है। जनता को मंहगाई, बेरोजगारी और अराजकता से मुक्ति दिलाने के लिए सपा की सरकार बनाना बेहद जरूरी हो गया है। बैठक को संबोधित करते हुए सपा के धनघटा विधानसभा अध्यक्ष प्रभुनाथ यादव ने कहा कि कार्यकर्ता के बल पर ही पार्टी को सफलता मिलेगी। सभी कार्यकर्ता पूरी निष्ठा से अपने अपने बूथ को मजबूत बनाने में जुट जाएं। अपने संब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.